आजादी के 75 वीं जयंती को अमृत महोत्सव के रूप मनाने की तैयारी का हुआ शुभारंभ
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था वर्ष भर 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम के रूप में मनाएगी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।देश में आज से 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बटन दबाकर उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है।
इस कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के लिए भावना भी है, साधना भी है। इसमें देश के लिए प्रेरणा भी है और ब्रह्मकुमारियों के प्रयास भी हैं औऱ हम सब मिलकर देश को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।हम सभी मिलकर, देश को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ाएंगे, तो समाज में व्याप्त बुराइयां भी दूर होंगी और देश नई ऊंचाई पर भी पहुंचेगा।
पीएम ने दिखाई सात पहलों को हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को बटन दबाकर हरी झंडी दिखाई। इनमें मेरा भारत स्वस्थ भारत,आत्मानिर्भर भारत,आत्मनिर्भर किसान,
महिलाएं भारत की ध्वजवाहक,अनदेखा भारत साइकिल रैली,एक भारत श्रेष्ठ भारत मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के शामिल हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी रेज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक गाना भी जारी किया जाएगा।
बालोद शाखा में भी हुआ उद्घाटन
इस कार्यक्रम को आत्मज्ञान भवन आमापारा में प्रोजेक्टर के माध्यम से नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं संस्था के भाई बहनों को दिखाया गया एवं आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम को अगले 1 वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा संचालित किया जाएगा सुनिश्चित किया गया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वर्णिम भारत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पहुचे भाजपा जिला अध्यक्ष के सी पवार ने इस अवसर पर कहा आज हम सब सौभाग्यशाली है जो इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं और कहा भारत कैसे विकसित हो और भारत देश को स्वर्णिम युग में ले जाना है तो सबको इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभानी होगी और कहा भारत फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा स्वर्णिम भारत में सबके भगीरथ प्रयास की आवश्यकता है और अमृत महोत्सव में आने वाले25वर्षों की कार्ययोजना तैयार की गई हैं वो आधुनिक भारत के निर्माण में सहभागी बनेगा और जिस कर्तव्य के साथ ब्रम्हा कुमारिज संस्था चल रही है उसी प्रकार से कर्तव्य का दिया जलाना हैं तभी समाज में व्याप्त बुराइयां दूर होगी।जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देव लाल ठाकुर ने कहा माननीय प्रधानमंत्री एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वाधान में भारत को विश्व गुरु बनाने की जो संकल्पना की गई है उसमें प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होगा तभी संभव है। भारतीय स्टेट बैंक बालोद के शाखा प्रबंधक डीएम राजू ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य का सही पालन करते हैं, इसमें छोटे बड़े की बात नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को समझ लें तो अगले 25 वर्षों में नया भारत हम देख सकते हैं ।
बॉक्स
ब्रम्हाकुमारी संस्था की मुख्य संचालिकाबी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा कि जब भी हम कर्तव्य की बात करते हैं तो प्रश्न उठता है कि कर्तव्य किसे कहा जाता है, कर्तव्य वह कर्म है जिसे करने से मन में सुकून का, शांति का अहसास हो, जिसे करने से अनेकों की दुआएं मिले ऐसा कर्म हमें करना चाहिए। हम अच्छे कर्म करना तो चाहते हैं किंतु हमारे अंदर बैठे मनोविकार (काम क्रोध लोभ मोह अहंकार) हमें अच्छे कर्म करने से रोकते हैं ।इन पर विजय प्राप्त करने के लिए आत्मिक शक्ति की आवश्यकता होती है इस प्रकार स्वर्णिम भारत की कल्पना साकार हो सकती है। विश्व गुरु बनाने वाला स्वयं परमपिता परमात्मा शिव है हम ब्रह्माकुमारी बहने तो केवल निमित्त बन कर उनका कार्य कर रही है और विश्व में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
बी.के.सरिता दीदी ने सभा में उपस्थित सभी लोगों को आत्मानुभूति कराकर मेडीटेशन का अभ्यास कराया।बी.के.भोपसिंह साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।बी.के.मोनिका बहन ने स्वागत नृत्य एवं बी.के.मनीष भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम पटेल,कमलेश सोनी,लीला शर्मा,पार्षद चमेली साहू,धनेसरी ठाकुर,बिरझु राम,प्रतिभा चौधरी,तोमन साहू, जितेंद्र साहू,डी एल कलिहारी सहित संस्था के भाई बहन भी उपस्थित रहें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.