Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 9, 2022

आज का राशिफल 9 जनवरी 2022 रविवार

 


आज का राशिफल 9 जनवरी 2022 रविवार


मेष

09-01-2022


 आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

09-01-2022


 आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 



 

---------------------------------------


मिथुन 

09-01-2022


 यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा 



 

---------------------------------------


कर्क 

09-01-2022


 आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आत्मसुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य अच्छी समझ रहेगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : हल्का हरा



 

---------------------------------------


सिंह 

09-01-2022


 आज राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। आवास की समस्या दूर होगी। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। धीरे-धीरे मन में सकारात्मक विचार आएंगे।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 



 

---------------------------------------


कन्या

09-01-2022


 अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग



 

---------------------------------------


तुला 

09-01-2022


 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी। 



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग



 

---------------------------------------



वृश्चिक 

09-01-2022


 आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। तात्कालिक लाभ के बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़े। मेहनत के बल पर ही सफलता मिलेगी। मित्रों की नाराजगी दूर होने से राहत मिलेगी। यात्रा का योग है। पैसों की योजना बनाने में किसी की मदद आज आपको मिल सकती है। किस्मत के भरोसे कोई फैसला लेने के लिए सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आज आप किसी से विवाद बिल्कुल न करें।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग



 

---------------------------------------



धनु 

09-01-2022


 आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं।हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : पीला रंग



 

---------------------------------------


मकर 

09-01-2022


 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग



 

---------------------------------------



कुंभ 

09-01-2022


 आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज खर्चों में जापान होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग



 

---------------------------------------



मीन 

09-01-2022


 आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad