Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 21, 2022

दुर्ग जिले - 90 पटवारियों का हल्का बदल दिया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिये ...

लंबित प्रकरण देखे तथा लोगों के आवेदनों के निराकरण की स्थिति भी देखी। इसके बाद उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया...



दुर्ग, 19 जनवरी 2022/जिले में 90 पटवारियों का हल्का बदल दिया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिये थे।



 इस संबंध में पाटन अनुविभाग में 34, दुर्ग अनुविभाग में 27 तथा धमधा अनुविभाग में 29 पटवारियों का हल्का बदला गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश से समीक्षा के निर्देश दिये थे।

 इसके अनुरूप सभी एसडीएम ने यह आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशानुरूप कलेक्टर इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों की स्थिति की निरीक्षण कर समीक्षा की। 

यहां उन्होंने लंबित प्रकरण देखे तथा लोगों के आवेदनों के निराकरण की स्थिति भी देखी। इसके बाद उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया था कि हल्कों के कार्यों की भी समीक्षा करें तथा प्रशासन के सुचारू संचालन के दृष्टिकोण से उचित व्यवस्था के लिए निरंतर कार्रवाई करते रहें। 

आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। 

इसके अनुरूप दुर्ग जिले में लगातार प्रकरणों के निराकरण की मानिटरिंग की जा रही है।
क्रमांक 76




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad