शासकीय दुकानों के वितरण में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
राजनांदगांव । राजनांदगांव के वनाचल छुरिया नगर पंचायत मुख्यालय में छुरिया से कल्लूबंजारी रोड़ पर मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अन्तर्गत बनाये गये दुकानों के वितरण में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है । इन दुकानों के निमार्ण के पूर्व इस स्थल पर लगभग ३८ गरीब व्यक्तियों ने गुमटी, कच्ची दुकान बनाकर अपनी रोजी-रोजगार ३०-३५ वर्षो से करते आ रहे है, जिन्हे हटाकर दुकाने निर्मित की गई है । यह आश्वासन दिया गया था कि हटाये गये दुकानदारों को नयी दुकानों में प्राथमिकता के तौर पर वयवस्थापन किया जायेगा । किन्तु दुकान आबंटन के समय नगर पंचायत छुरिया नियमों को ताक पर रखकर नये व्यवसायियों को दुकान आबंटन करने की योजना बनाई है । इससे पूर्व दुकानदार पीडि़त है । पीडि़तों ने आम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल खोब्रागढ़े से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की आम्बेडकराईट पार्टी की ओर से पीडि़त दुकानदारों की समस्या को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है । कलेक्टर के दौरे पर होने के कारण ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है, अगर नगर पंचायत छुरिया ने पीडि़त दुकानदारों को दुकान आबंटन में दरकिनार कर दिया तो पार्टी वहा पर आंदोलन करेगी, भूख हड़ताल और चक्काजाम आवश्यकता पडऩे पर किया जायेगा मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है, कि इस लोक कल्याणकारी योजना को धुमिल होने से बचाये तथा छुरिया में पीडि़त दुकानदारों को नवनिर्मित दुकान प्राथमिकता के तौर पर पीडि़त दुकानदारों को आबंटन करें । ज्ञापन सौंपने के समय पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश सचिव नागेश्वर बोरकर, मनोज सोरते, ढालचंद साहू, प्रहलाद चंद्रवंशी व रोमन नेताम उपस्थित थे । उक्त जानकारी कन्हैया लाल खोब्रागढ़े ने दी ।
मो. ९०९८३७१४०७

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.