कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कुसुमकसा और मेड़की का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
दल्लीराजहरा 10 जनवरी 2022
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज डौण्डी तहसील के धान उपार्जन केन्द्र कुसुमकसा और बालोद तहसील के धान उपार्जन केन्द्र मेड़की का औचक निरीक्षण कर असामयिक बारिश से धान के बचाव हेतु किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में केप कव्हर की व्यवस्था, पानी के निकासी हेतु ड्रेनेज की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में रखे गए धान असामयिक होने वाले बारिश से नहीं भीगना चाहिए।
कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से कहा कि जिन पंजीकृत किसानों द्वारा धान विक्रय कर लिया गया है, उनका रकबा समर्पण की कार्यवाही करें। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के शीघ्र उठाव हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री सत्येन्द्र वैदे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.