केक काटकर दो श्वानों का मनाया गया जन्मदिन
बालाघाट।वैसे तो पशुओं के प्रति लोगों की दीवानगी की कहानी एक से बढ़कर एक है,कोई अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन मनाता है तो कोई अपने अन्य पालतू जानवर का।ऐसा ही एक मामला लांजी तहसील का है जिसमे लांजी के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने बाकायदा कार्ड छपवाकर लोगो को निमंत्रण तक दिया गया जिसका आयोजन एक होटल में बास्को व जैक्सन नामक श्वान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया जिसमें उपस्थित लोगों को केक खिलाकर मुंह मीठा किया गया।इस पर पूर्व विधायक ने बताया कि मेरे द्वारा कुत्तों का मनाया गया जन्मदिन कोई नही बात नही है इसके पहले भी कइयों ने जानवरो का जन्मदिन मनाया था तो मैंने भी इन बेजुबान कुत्तों का जन्मदिन मनाकर पशुओं के प्रति अपना फर्ज निभाया है जो सभी को करना चाहिए।हालांकि किशोर समरीते के द्वारा मनाया गया दो श्वानों का जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ क्योंकि आज नगर के दो प्रसिद्ध लोगो का भी जन्मदिन है जिनका जन्मदिन समर्थकों के द्वारा जोरशोर से मनाया गया।आज समाजसेवी व व्यवसायी राजेश पाठक व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का भी जन्मदिन है।बहरहाल हमेशा सुर्खियों में रहने वाले किशोर समरीते के इस अनोखे जन्मदिन मनाने के तरीकों पर शहर में चर्चा जोरों पर है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.