गणेश खैरवार के जन्मदिन पर बैगाओं को वितरित किया गया कंबल
बिरसा/बालाघाट।बैहर तहसील में खासा लोकप्रिय समाजसेवी गणेश खैरवार अपना जन्मदिन हर वर्ष गरीबो के बीच मे जाकर मनाते हैं।इस वर्ष श्री खैरवार के द्वारा बिरसा तहसील अंतर्गत अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा ग्रामपंचायत पहुंचकर बैगा परिवारों को चिन्हित कर कंबल वितरण का आयोजन किया गया।समाजसेवी खैरवार भाजपा के सक्रिय कार्यकारणी सदस्य भी है जो निरंतर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।इस आयोजन में ग्रामपंचायत के प्रतिनिधि सहित आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आयोजन में हिस्सा लिया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि बैहर विधानसभा के पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम के हस्ते कंबल का वितरण करवाया गया।श्री नेताम ने बताया कि चूंकि जनवरी का महीना सबसे ठंडा होता है जिसमे गरीब परिवार को ऐसे समाजसेवियो की जरूरत होती है,ऐसे में गणेश खैरवार ने अपना जन्मदिन गरीब परिवारों के बीच मे मनाकर व कंबल का वितरण कर निश्चित ही सराहनीय कार्य किया है।इस आयोजन में श्रीमती अनुपमा नेताम, श्रीमती दुर्गा खैरवार,सुगनवती मेरावी,विनोद हरिद्वाज,त्रिलोक कटरे,त्रिपाठी जी वरिष्ठ कार्यकर्ता,सुक्कल सिंह उइके,प्रेमलाल पंचेश्वर, सुखीराम मेरावी और पंचायत के सरपंच, पंच व भारी संख्या में ग्रामीणों का योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.