*भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त से की मुलाकात*
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- नए आयुक्त के कार्यकाल को अभी 1 वर्ष भी नहीं पूरा हुआ कि उनका तबादला हो गया एवं नए आयुक्त के रूप में कोरबा नगर निगम को श्री प्रभाकर पांडे जी मिले। भाजपा पार्षद दल ने नव पदस्थ आयुक्त महोदय श्री प्रभाकर पाण्डेय जी से सौजन्य मुलाकात की एवं सभी ने पुष्पगुच्छ देकर आयुक्त महोदय का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त महोदय का ध्यानाकर्षण वार्ड के विकास की ओर कराया एवं उन्हें बताया की मरम्मत एवं संधारण मद, अधोसंरचना मद, पार्षद निधि, एल्डरमैन निधि जैसे मदों का काम भी सुचारू रूप से वार्डो में नहीं हो पा रहा है। हर बात पर फंड का ना होना बताया जाता है। नरेंद्र देवांगन ने आयुक्त महोदय से कहा कि आप समय निकालकर सभी 67 वार्डों का भ्रमण करें जिससे सभी वार्डों की समस्याओं से आप रूबरू हो सकें एवं आपको विकास से संबंधित फैसले लेने में सुविधा रहे। मुलाकात के दौरान भाजपा पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, सुफल दास महंत जी, नरेंद्र देवांगन जी, कमला बरेठ जी, प्रतिभा निखिल शर्मा जी, धन श्री अजय साहू जी, लुकेश्वर चौहान जी, शैल कुमारी राठौर जी, अजय गोड़ जी, नारायण दास महंत जी, ममता बालिराम साहू जी, पुराइन बाइ कंवर जी, माखन बरेठ जी, नर्मदा लहरे जी, पुष्पा कंवर जी, भानुमति जयसवाल जी, अनीता शकुनदी यादव जी उपस्थित रहे।*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.