गुण्डरदेही । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरगहन एवं चिचबोड़ में नववर्ष के अवसर पर रिकॉर्डिंग डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर थे उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ के समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन को शांति मिलती है ऐसे कार्यक्रमों से ऊंच-नीच का भेदभाव मिट जाता है। सभी समाज के लोग एक साथ बैठकर आनंद लेते है। जिससे आपसी प्रेम और समरसता बढ़ता है। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन को जोड़ने का कार्य करता है साथ ही सौहार्द का वातावरण भी बना रहता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में के दौरान रिकॉर्डिंग गीतों पर रात भर दर्शक झूमते रहे। कार्यक्रम में सरपंच संत चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा जनपद सदस्य तेजराम साहू भी अतिथि के रूप मे शामिल हुए ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.