Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 25, 2022

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, सीएसईबी ग्राउंड पर आज हुई रिहर्सलअपर कलेक्टर श्री नायक ने रिहर्सल में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली

 कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, सीएसईबी ग्राउंड पर आज हुई रिहर्सलअपर कलेक्टर श्री नायक ने रिहर्सल में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली


 कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया /कोरोना महामारी के कारण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष सावधानियों के साथ मनाया जाएगा। आज कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल सीएसईबी ग्राउंड पर सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुआ। अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने इस अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण किया और सशस्त्र बलों द्वारा सलामी भी ली। अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर ने गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियों का भी इस दौरान जायजा लिया। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बैठक व्यवस्था सहित सम्पूर्ण आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, एसडीम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. टेकाम करेंगे ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स को किया जाएगा सम्मानित-


जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. टेकाम सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि डॉ. टेकाम द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। इस बार समारोह में मार्च पास्ट नही होगी केवल राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में स्कुली छात्र-छात्राओं की भागीदारी प्रतिबंधित रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मिष्ठान वितरण भी नहीं होगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस पर तहसील एवं जनपद स्तर पर भी सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्र नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad