खैरागढ़:-संगीत विवि के प्रो राजन यादव का हुआ छेरछेरा महोत्सव में सम्मान
खैरागढ़ | बिलासपुर जिलें के लोरमी ब्लाक स्थित ग्राम देवरहट में आयोजित 30 वें अहीर नृत्य कला एवं छेरछेरा महोत्सव में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजन यादव का सम्मान किया गया । इस महोत्सव में बिलासपुर के लोकसभा सांसद अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में प्रो. राजन यादव का अभिनंदन किया गया । लोक कला, रामकथा एवं लोकसाहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. मंतराम यादव एवं देश प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में पारंपरिक पोशाक में पहुंचें डा राजन यादव को इस दौरान अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजन यादव ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर व्याख्यान प्रस्तुत करनें अपने द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी कविताओं का पाठ भी किया ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.