जिला किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित
जिलाध्यक्ष मदन साहू ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा।
राजनांदगॉव/ डोंगरगांव - प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं रवि घोष के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष पदम कोठारी के सहमति से जिला अध्यक्ष मदन साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें संरक्षक गुलाब वर्मा , एवं सुरेंद्र दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष टीकम साहू, प्रभारी महामंत्री संगठन ओमप्रकाश साहू , प्रभारी महामंत्री कार्यालय दिलीप चंद्राकर, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, प्रवक्ता हेतु चुम्मन साहू को नियुक्त किया गया
इसी प्रकार ब्लॉक अध्यक्ष हेतु राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जय ठाकुर ,डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण नेताम , मोहला ब्लॉक अध्यक्ष अग्नि कुरेठी, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष घसिया नाग,
छुरिया ब्लाक चंद्रशेखर मंडलोई, उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी साहू, एलबी नगर ब्लॉक अध्यक्ष उत्तमकही्मा, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पुरानिक, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिन्हा, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष पुनेन्द्र साहू, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष कामदेव जंघेल की नियुक्ति किया गया जिला अध्यक्ष मदन साहू ने सभी पदाधिकारियों को किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के पक्ष में काम करने की बात कही।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.