महाविद्यालय के प्राचार्य ने जारी किया ड्रेस कोड का आदेश, किया एक ही प्रतिष्ठान को फोकस
नगर में अनेक दुकान होने के बावजूद एक ही दुकान को फोकस क्यों?
दिया जा रहा एक ही व्यापारी को जमकर फायदा
अम्बागढ़ चौकी-: शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय ने आज बुधवार को ड्रेस कोड के लिए आदेश जारी किया गया, जिसमे महाविद्यालय प्राचार्य ने नगर के सिर्फ एक ही व्यापारी को फायदा पहुचाने के लिए आपने आदेश में उस प्रतिष्ठान के नाम से आदेश जारी किया।
ज्ञात हो कि अम्बागढ़ चौकी स्थित शासकीय लाल चक्रधर महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा ड्रेस कोड का चयन किया गया और एक आदेश जारी किया गया, उस आदेश में प्राचार्य द्वारा एक ही व्यापारी और उसके प्रतिष्ठान को फायदा पहुचने के लिये उस आदेश में उसके प्रतिष्ठान मनीष ड्रेसस के नाम से जारी किया गया, अब सवाल यह उठता है कि प्राचार्य और व्यापारी के बीच कितनी मिली भगत है। जिससे अन्य व्यापारियों में जमकर आक्रोश दिख रहा है। सूत्र तो यह भी बता रहे है कि हर विद्यार्थी के ड्रेस के पीछे कमीशन भी बंधा हुआ है।
*0 महाविद्यालय प्रशासन व्यापारी को जमकर पहुचा रहा फायदा*
स्थानीय महाविद्यालय ने आदेश में व्यापारी के प्रतिष्ठान का नाम जारी कर उस व्यापारी को फायदा पहुचाया जा रहा, जिसमे बाकी व्यापारियों में भी जम कर आक्रोश व्याप्त है।
व्यापारी और प्राचार्य की मिलीभगत की जा रही कमीशनखोरी
प्राचार्य द्वारा जारी किए गए आदेश से यह साबित हो रहा है कि प्राचार्य और व्यापारी की जमकर मिलीभगत और कमीशनखोरी है, जिसके कारण महाविद्यालय के प्राचार्य ने व्यापारी के दुकान के नाम से आदेश जारी कर दिया है। जिससे सभी विद्यार्थी उस प्रतिष्ठान से ड्रेस की खरीदी कर सके।
आदेश में संशोधन किया गया- प्राचार्य
महाविद्यालय के प्राचार्य के आर मंडावी का कहना है कि नगर के एक प्रतिष्ठान के नाम से ड्रेस कोड खरीदने का आदेश निकाला गया था, जिसे बाद में संशोधन किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.