जे सी सी जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से चन्द्रभूषण यदु के नेतृत्व में खैरागढ़ विधानसभा उपचूनाव के लिये साल्हेवारा छुईखदान ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने सागोन बंगला रायपुर में की लंबी चर्चा ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - दिवंगत पुर्व विधायक देवव्रत सिंह जे सी सी जे के आकस्मिक निधन पश्चात रिक्त हुई सीट पर सभी राष्ट्रीय पार्टी यों ने सरगर्मी सुगबुगाहाट के चलते जनता कांग्रेस जोगी के कार्यकर्ता चन्द्रभूषण यदु जिला महामंत्री राजनांदगांव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात कर चुनावी रणनिति पर लंबी चर्चा किये ।
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्व: अजीत जोगी जी के चाहने वाले अधिक तादाद में है ।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी जी संस्थापक रहे है उन्होंने एक नया क्षेत्रिय दल का नींव रखा और सफलता भी पायी जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहला पार्टी है जो बहुत कम समय में मान्यता प्राप्त पार्टी के रुप में विकसित हुआ है ।संस्थापक स्व: श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे जो छत्तीसगढ़ की भुखमरी गरीबी को काम के बदले अनाज की योजना बनाकर बहुत कम समय में दूर किये ।
जो लोंग बाढ़ी और कर्ज से लदे थे उनके जीवन में गरीबों के मसीहा बनकर राज किये उनके अधुरे सपनों को साकार करने एवं देवव्रत बाबा के अधूरे कार्यकाल को पुरा करने उप चुनाव की रणभुमि में कमर कस कर उतरने रणनिति पर घंटों विचार मंथन किया गया ।
तथा दोंनों विकास पुरुषों के राह चलकर उनके हल चलाता किसान छाप पर मुहर लगाकर उनकी आत्मा को शांती प्रदान करते सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने पर जोर दिया दावेदारों की लंबी दौड़ लगी है जो 30 जनवरी तक दावेदारो के साथ मैराथन बैठक कर जिताऊ चेहरे को टिकिट दिया जायेगा । मिलने वालों सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता फोटो अमीत जोगी जी प्रदेश अध्यक्ष जे सी सी जे के खिचवाये है ।आने वाले समय में पुरे विधानसभा क्षेत्र में ताबड़ तोड़ जनसपर्क एवं कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की जायेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.