नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर युवक नेअपनी लीला समाप्त की कारण अज्ञात रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर, कर रही है जांच
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ...ग्रामीण इलाका कोटा क्षेत्र के बछालीखुर्द में रहने वाले 29 वर्षीय युवक राजकुमार यादव ने भी अपने कमरे में फांसी लगा ली। दोपहर को खाना खाने के बाद राजकुमार अपने कमरे में सोने चला गया। शाम 6:00 बजे भी जब वह नहीं उठा तो परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा भीतर से बंद था। किसी तरह परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि मयार में नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर राजकुमार यादव ने फांसी लगा ली थी,
जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस मंगलवार सुबह पहुंची , जिसने पंचनामा मर्ग की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। राजकुमार यादव ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह फिलहाल अज्ञात है।पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया रतनपुर पुलिस जुटी जांच में.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.