कृषि महाविद्यालय, बालाघाट की छात्रा ने राज्य
स्तरीय प्रतियोगिता में फहराया परचम
बालाघाट।कृषि महाविद्यालय, बालाघाट मुरझड़ वारासिवनी में अध्ययनरत् बी.एस.सी. (कृषि) द्वितीय वर्षीय छात्रा कु. रिंकु नाग ने राज्य स्तरीय (रेड रिबन क्लब) प्रश्न मंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित किया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉं. एन.के. बिसेन ने इस अवसर में छात्रा को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की बालाघाट जिला व सम्पूर्ण जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रा रिंकु नाग ने जो सूझबुझ व उत्कृष्ट तरीके से प्रश्नमंच में सवालों का जवाब दिया अतुल्य है। जिसमे छात्रा की कड़ी मेहनत व विषय के प्रति जो जिज्ञासा व व्यवस्थित तरीके से प्रश्नमंच की तैयारी रही है जिसका परिणाम है कि पुरे बालाघाट जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित कर गौरवाणित किया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ व रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी डॉं. शैलेन्द्र भलावे ने जानकारी देते हुये बताया कि राज्य स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल व राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तर (रेड रिबन क्लब) प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में हुआ था। जिसमे सम्पूर्ण मध्यप्रदेश संभाग से दो-दो छात्रों का चयन हुआ था। जिसकी शुरूवात सर्वप्रथम ब्लाक स्तर पर इसके बाद जिला स्तर पर तद्उपरान्त संभाग स्तर पर ऑंनलाईन मोड पर हुआ था । जिसमें छात्रा कु. रिंकु नाग द्वारा निरंतर अपना स्थान ब्लाक स्तर से संभाग स्तर तक प्रवीण स्थान मे रही । जिसका परिणाम यह हुआ कि छात्रा को जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला जिसमें छात्रा कु. रिंकु नाग व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एक और छात्रा ने संयुक्त रूप से राज्य स्तर (रेड रिबन क्लब) प्रश्न मंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉं. अशोक मराठे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री धनराज सिरामे जी का विशेष योगदान रहा है साथ ही साथ कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉं. शरद बिसेन (सहायक छात्र कल्याण) डॉं. द्यनश्याम देशमुख, डॉं. उत्तम बिसेन, डॉं. ऋषिकेश ठाकुर, डॉं. अतुल श्रीवास्तव, डॉं. सुरेन्द्र राय, डॉं. सुनिल रजक, डॉं. अजय सिंह लोधी, डॉं. सोमनाथ सरवदे डॉं. विक्रम सिंह गौर, डॉं. राजु कुमार पांसे, डॉं. दिनेश कुमार पंचेश्वर, डॉं. रामकृष्ण सिंह सोलंकी, डॉं. दीपक कुमार नामदेव आदि ने विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.