कोरिया जिले के नव. नियुक्त कलेक्टर श्री. कुलदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण.....।
कोरिया -जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 18 जनवरी को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया श्री शर्मा कोरिया जिले के 17 वें कलेक्टर होंगे कुलदीप शर्मा ।
श्री कुलदीप शर्मा पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ जिले के बेहतर विकास के लिए अपना काम किया जा सकता है।
श्री शर्मा ने कहां अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाए उन्होंने जिले को करो ना म हमारी से सुरक्षित करने को कोविड-19 का पालन करने एवं वैक्सीनेशन सत प्रतिशत कराने की अपील की।
आपको बता दें कि 2014 बैच के आईएएस कुलदीप शर्मा इससे पूर्व आयुक्त, नगर पालिका निगम कोरबा के पद पर कार्यरत रहे हैं काफी सरल एवं सुशील स्वभाव के व्यक्तित्व हैं।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.