खैरागढ़- ब्लाक के ग्राम घोटिया में पशु विभाग के मार्गदर्शन में पशु औषधालय घोटिया द्वारा मादा मवेशियों का टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 मादा बछिया का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर प्रभारी सिया राम रोगड़े ने बताया कि पशुओं में ब्रूसेलोसिस एक गंभीर बीमारी है जिससे पशुओं के गर्भ काल में अंतिम तीन से चार महीनों में गर्भपात हो जाता है। यह एक लाइलाज खतरनाक पशु जन्य रोग है जो पशुओं से इंसानों में फैल सकता है। इसके लिए टीकाकरण ही एकमात्र विकल्प है जो चार से आठ मार को सभी मादा बछडियों व कटड़ियों में किया जाता है। वैक्सीन एक बार लगने के बाद पशु को आजीवन ब्रूसेलोसिस से रक्षा करती हैं। कोई दुधारू पशु अगर इस बीमारी की चपेट में आ जाता है तो बात के आखिरी सप्ताह में पशु का गर्भपात हो सकता है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी पशु अस्पताल में वैक्सीन जरूर लगवाएं। शिविर में पशु औषधालय प्रभारी सियाराम रोकडे चंद्रकांत शर्मा, मंथीरसाहू, भोंगुल साहू, जामेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.