एलसीआईटी की छात्रा अंजू वर्मा खेलो इंडिया यूथ गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित
रतनपुर से ताहिर अली -एल सी आई टी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी अंजू वर्मा का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टीम।में हुवा है इस संबंध में जानकारी देते हुए
खेल अधिकारी ओमकार जायसवालन ने बताया कि एल सी आई टी महाविद्यालय बोदरी बिलासपुर की बी ए एल एल बी तृतीय सेमेस्टर के होनहार अंतरास्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अंजू वर्मा का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 के लिए ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टीम में हुवा है जो मोहाली (पंजाब) में फरवरी में होना प्रस्तावित है
अंजू वर्मा का चयन अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम की ओर से भाग लेते हुवे ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदर प्रदर्शन कर अंजू वर्मा ने अपने सभी मैच सरगुजा विश्वविद्यालय , पटना विश्वविद्यालय,मेजबान असम विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को हराकर सभी मैच बिलासपुर विश्वविद्यालय की टीम की तरफ से जीते थे जिनकी बदौलत बिलासपुर विश्वविद्यालय की टीम सेमीफाइनल तक पहुची थी और बैडमिंटन टीम चौथे स्थान पर रही थी अपने शानदार प्रदर्शन के वजह से अंजू वर्मा का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स और आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुवा है इनके चयन होने पर महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद जैन, उप संस्था प्रमुख अंकित जैन,निदेशक डॉ.पीयूष पांडेय,प्राचार्य डॉ.अर्चना शुक्ला,उपप्राचार्य अभिनव पाल,टी एस चैयरमेन उपकार राय ,प्राचार्य इंजीनियरिंग विभाग डॉ.श्रुति राठौर, उपप्राचार्य इंजीनियरिंग विभाग सुभी श्रीवास्तव , अमित, नीरज सोनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.