बिलासपुर में चार युवकों ने किया गैंगरेप जैसा घिनौना अपराध।
बिलासपुर- बिलासपुर के लाल खदान इलाके में सामूहिक बलात्कार की खौफनाक घटना सामने आई है जिसके चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर लिया बता दें कि तोरवा थाना अंतर्गत आने वाले लाल खदान क्षेत्र के नाबालिक लड़की को चार आरोपियों ने जबरदस्ती क्षेत्र के सुनसान इलाके में लेकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था जिसमें 2 आरोपियों ने नाबालिग के साथ बलात्कार की थी और दो आरोपी सहयोगी के रूप में वहां मौजूद थे।घटना के बाद सभी युवक भाग निकले। बच्ची के देर तक घर न लौटने से परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मासूम बदहवास हालत में आती दिखी। उसने अपने घर वालों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर तोरवा थाना पहुंचे। तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी, दीपक निषाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद के रहने वाले हैं।
**सुधीर तिवारी●●●●●●●की रिपोर्ट******

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.