"कोरोना वायरस हेतु जन जागरूकता"
खैरागढ़ । छुईखदान.. आज नगर में युवा ग्रुप संस्था के अध्यक्ष डॉ एसके वैष्णव के नेतृत्व और संस्था के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर में जयस्तंभ, चौक ,बस स्टैंड व सरकारी अस्पताल में निशुल्क मास्क वितरण किया गया।एवं इस वायरस से बचने हेतु समझाइश और लोगों को दूरी बनाकर रखनी है एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक भी किया गया।
युवा ग्रुप संस्था के 20 सक्रिय सदस्यों ने नगर में बाजार लाइन तक घूम कर सभी लोगों को मास्क लगाने के प्रति सजग प्रयास भी किया गया। निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम में युवा ग्रुप संस्था के नरोत्तम वर्मा (उपाध्यक्ष)पूजा वर्मा,ओंकार, हरीश वर्मा (उपाध्यक्ष) टांकेश्वर, रमन कोसरे,खुमान सेन, योगेश जंघेल,, भंवरलाल, कौशल वर्मा, का विशेष सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.