Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 21, 2022

आयुष मंत्री श्री कावरे ने ढूटी में जरूरतमंदों को किया कंबल का वितरण गरीबों की सेवा से ही होती है सुख की अनुभूति---मंत्री श्री कावरे

 आयुष मंत्री श्री कावरे ने ढूटी में जरूरतमंदों को किया कंबल का वितरण


गरीबों की सेवा से ही होती है सुख की अनुभूति---मंत्री श्री कावरे



     बालाघाट।गरीबों की सेवा एवं मदद करने से सुख और आनंद की अनुभूति होती है। गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है। कंबल वितरण शासन की योजना नहीं है, लेकिन मैं अपनी स्वयं की निधि से जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण कर रहा हूं। यह बातें मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने आज 21 जनवरी 2022 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम ढूटी में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण के दौरान कही।


     ग्राम ढूटी में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पूरनलाल ठाकरे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गायत्री कुमार सारथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


     आयुष मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कंबल वितरण का कार्य वे अपनी स्वयं की निधि से कर रहे है, इसमें शासन का कोई सहयोग नहीं लिया गया है। वे अपनी ओर से हर वर्ष जरूरतमंद गरीब लोगों को कंबल का वितरण करते है। जिससे उन्हें ठंड के दिनों में ठंडी से बचने के लिए ओढ़ने के लिए अच्छे कंबल मिल सके। यह कार्य उनके द्वारा मानव सेवा की भावना से किया जाता है। मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें ढूटी की समस्याओं का ज्ञान है। इस क्षेत्र में ढूटी बांध को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते है। अत: बांध तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क की जरूरत है। इस सड़क को बनाने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम ढूटी के जरूरतमंद लोगों को मंत्री श्री कावरे ने अपने हाथों से कंबल का वितरण किया। ठंडी के इन दिनों में कंबल पाकर ग्रामीण भी खुश हो गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad