Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 24, 2022

महिलाओं को रोजगार देने तुलिका पहुँची बड़े कमेली स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया दोना-पत्तल मशीन

 महिलाओं को रोजगार देने तुलिका पहुँची बड़े कमेली


स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया दोना-पत्तल मशीन



विधायक देवती कर्मा के सहयोग से महिलाओं को मिली मशीन


तुलिका ने कहा हर हाथ रोजगार ही सरकार का सपना


दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर हाथ रोजगार का सपना अब साकार होता दिख रहा है। महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है ताकि वह अपने पैर पर खड़े होकर और सुदृढ़ हो सकें। आज विधायक देवती कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा की पहल से ग्राम पंचायत कमेली के महिलाओं को दोना पत्तल बनाने की मशीन प्रदान की गई।


उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर महिलाओं को स्व सहायता समूह महिलाओं की बैठक की थी। बैठक में महिलाओं ने जिपं अध्यक्ष से दोना-पत्तल बनाने मशीन की मांग रखी थी। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए तुलिका कर्मा ने विधायक देवती महेंद्र कर्मा के सहयोग से डीएमएफ राशि से मशीन की स्वीकृति प्रदान की। आज बड़े कमेली पहुँच जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा व डीएफओ संदीप बलगा ने महिलाओं को मशीन सौपा। महिलाओं को संबोधित करते हुए तुलिका ने कहा कि विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में हमारा जिला नित नए ऊचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप महिलाओं को सशक्त करने रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिपं अध्यक्ष ने बड़े कमेली की महिलाओं को मन लगाकर काम करने व कार्य के माध्यम से अपने गांव का नाम रौशन करने की बात कही। तुलिका ने  बताया कि चारों ब्लॉक की महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कटेकल्याण, कुआकोंडा, बारसूर में भी दोना-पत्तल मशीन दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad