शिक्षा सिवनी स्वास्थ्य
पर्यावरण लिए भारत दर्शन : बाईक से 30000 किमी. की यात्रा पर अकेले ही निकले अभिमन्यु, सिवनी में,,,
सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.)स जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी भोपाल के अभिमन्यु सिंह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के दिन बाईक से 30000 कि.मी. की यात्रा पर अकेले ही निकले थे उनका अपनी 100 दिन की यात्रा मे 5100 पौधे भी लगाने का लक्ष्य था।
उन्होंने 28 राज्य 6 केन्द्र शासित प्रदेशों का भृमण करते हुये
अपनी इस यात्रा के अंतिम चरण मे वे सिवनी पहुंचे।
जहां पर उन्होनें सिवनी के प्रसिद्ध दल सागर हनुमान घाट पर भी पौधारोपण किया।
इस दौरान एथेलेटिक्स संघ के संजय शर्मा, समाजसेवी लक्ष्मी कश्यप, जिम्नास्टिक संघ से स्वदेश पटेल, सुरेश चंदेल, बाबी पटेल, मोनू यादव, शिवम व्यौहार उपस्थित रहे। हर्ष की बात ये भी है कि वे अपने सिवनी के श्री महावीर व्यायाम शाला के जिम्नास्टिक कोच रहे स्व्.श्री मोहन पटेल (क्रिडे) के छोटे भाई स्व.श्री सोहन पटेल के दमाद है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.