कहीं टायर फटने से कार रोलिंग से टकराई तो कहीं डंपर से टकराई बोलेरो
सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र।)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी- बंडोल थाना क्षेत्र के गोरखपुर गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार लोहे से बनी रोलिंग से जा टकराई। शनिवार हुई घटना में कार में दो लोग सवार थे। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
वहीं दूसरी घटना में डंपर से बोलेरो की टक्कर हुई। शनिवार को करीब 11:30 बजे एक बोलेरो जाम सांवरी से लखनादौन की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में गुरुद्वारा गोरखपुर के पास बोलेरो डंपर से टकरा गई। जिसमें सवार सोहन राय (33), रामेश्वर यादव (24), संत कुमार (50) और देवेंद्र शिवहरे (25) को चोटें आईं हैं। वहीं सोहन राय गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। मौके पर छपारा 108 के ईएमटी प्रतुल श्रीवास्तव और पायलट राजा डेहरिया ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.