कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नियमित जनजागरूकता अभियान चलाएॅ - कलेक्टर
कलेक्टर ने आम नागरिकों से की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का उपयोग करने की अपील
दल्लीराजहरा
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नियमित रूप से जनजागरूकता अभियान चलाएॅ। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में जनजागरूकता हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क का उपयोग करें। हाथों को साबुन से धोएॅ। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी जरूरी है।
कलेक्टर ने बैठक में विकासखण्डवार प्रतिदिन किए जा रहे कोरोना जाॅच की जानकारी ली और गुरुर, गुण्डरदेही तथा डौण्डी विकासखण्ड में प्रतिदिन लक्ष्य से कम कोरोना जांच की जानकारी पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच किया जाए। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष आयुवर्ग के कोई भी बच्चा कोविड-19 टीकाकरण से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि जहाॅ स्कूल बंद हांे, वहां के बच्चांे के कोविड-19 टीकाकरण के लिए पृथक से कार्ययोजना बनाएॅ। उन्होंने विकासखंडवार कोविड-19 के धनात्मक प्रकरणों की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे कोविड-19 के मरीजों को दवाई का वितरण, होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन, जिला स्तरीय तथा विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का व्यवस्थित संचालन, संक्रमित मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग आदि की जानकारी ली। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में 15 वर्ष से 18 वर्ष आयुवर्ग के 87.44 प्रतिशत बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया के 23 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ‘‘पल्स पोलियो अभियान‘‘ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 05 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। कलेक्टर ने ‘‘पल्स पोलियो अभियान‘‘ का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार, गरम भोजन प्रदाय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी हितग्राही पोषण आहार से वंचित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्री अमित श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. एस. एस. देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के. सोनी, डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा, डॉ. ग्लैड, डॉ. देवेंद्र साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.