*शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया 14 जनवरी 2022- एक किशोरी से युक्क शादी करूंगा कहते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी 2 माह की गर्भवती हुई तो परिजन को पता चला। उन्होंने रजगामार चौकी पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रजगामार चौकी के चाकामार गांव निवासी अजय कुमार कंवर (21) ने गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे शादी करने का झांसा दिया। जिसके बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी 2 माह की गर्भवती हुई तो परिजन को इसका पता चला। बुधवार को पीड़िता किशोरी को लेकर परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने रिपोर्ट लिखाई। एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर तत्काल रजगामार पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं आरोपी अजय की पतासाजी करते हुए गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.