मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली 18 जनवरी 2022// सड़क दुर्घटना में घायलों की जीवन बचाने के लिए जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से सड़क हादसे के घायलों को गोल्डन आॅवर में अस्पताल पहुॅचाने वाले व्यक्ति के लिए गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत घायलों को गोल्डन आॅवर में अस्पताल पहुॅचाने वाले व्यक्ति को पाँच हजार रूपये की राशि दी जाएगी। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में विगत दिनों आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर वसंत ने कहा कि मोटरयान अधिनियम के अनुसार दुर्घटना के बाद एक घंटे यानि गोल्डन ऑवर काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने पर मृत्यु को टाला जा सकता है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को कानूनी संरक्षण दी जाती है। यदि गुड सेमेरिटन व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को सीधे अस्पताल ले जाता है, तो अस्पताल प्रबंधन पूरी जानकारी संबंधित थाने को देगा। डॉक्टर की पुष्टि उपरांत गुड सेमेरिटन को आधिकारिक लैटर पैड पर पावती दी जाएगी। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाईल नम्बर, पता व बैंक विवरण, दुर्घटना का दिनांक समय व कैसे गुड सेमेरिटन द्वारा पीड़ित की जान बचाई गई संबंधी विवरण का उल्लेख होगा। जिसका उल्लेख करते हुए पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान की जाएगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.