18-जनवरी-2022
करीबन 10.00 बजे आंगनबाडी जाने दोनो बच्ची एक साथ निकली थी पतासाजी के दौरान दोनो राजेन्द्र पार्क के आगे स्टेशन रोड मोहन नगर क्षेत्र के वर्धमान हास्पिटल के पास गुमशुदा मिली...
दुर्ग शहर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण वीणा दुर्ग के निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिशेख झा के मार्गदर्शन में किसी भी प्रकार के गुम इंसान नाबालिक बालक / बालिकाओं एवं महिलाओं की गुमने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही के निर्देशन पर
18 जनवरी 2022 को प्रार्थी गोपी ढीमर एवं महेश ढीमर निवासी शिवपारा सात इमली पास दुर्ग की सूचना पर कि इनकी पुत्री कु नेमा ढीमर पिता गोपी ढीमर उम्र 03 साल एवं कु0 तमन्ना ढीमर पित महेश ढीमर उम्र 05 साल 18 जनवरी 2022 को दिन में करीबन 10.00 बजे आंगनबाडी जाने दोनो एक साथ निकली थी
जो अभी दोपहर 3:00 बजे तक वापस घर नही आई है की सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भूषण एक्का थाना प्रभारी, महिला डेस्क चाइल्ड प्रभारी उप निरीक्षक सरोज चवरे के नेतृत्व में तुरंत 05 टीमें गठित कर
थाना पेट्रोलिंग पार्टी, सिविल टीम, चीता पेट्रोलिंग, डायल 112, कंट्रोल रूम, को रेडियो प्रसारण कर एवं गुमशुदा बच्ची की फोटो एवं हूलिया भेजकर आपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र में व अन्य जगहों पर पतासाजी कर गुमशुदा बालिका पता तलाश किया।
पतासाजी के दौरान दोनो बच्ची राजेन्द्र पार्क के आगे स्टेशन रोड मोहन नगर क्षेत्र के वर्धमान हास्पिटल के पास गुमशुदा मिली। जिसे डायल 112 में तैनात आर0 क0 490 चेलाराम यादव वाहन चालक मनीष निमलकर आई डी क 371 के द्वारा देखने पर थाना लेकर आये और
थाना प्रभारी एवं महिला डे एक प्रभारी को अवगत कराकर एवं पूछताछ कर बालिका को सुरक्षित उसके परिजन के सुपुर्द कर मुस्कान लाया गया।
इस उल्लेखनी कार्य में थाना पेट्रोलिंग में लगे प्रआर हरिश चंद्र चौधरी, प्र आर सुशील प्रजापति, आर० जी रवि खुरम बक्स आर 50 490 चेलाराम यादव वाहन चालक मनीष निर्मलकर का कार्य सराहनीय रहा।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.