Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

खैरागढ़ -:युवामोर्चा नें मनाई विवेकानंद की जयंती, किया याद,

 खैरागढ़ -:युवामोर्चा नें मनाई विवेकानंद की जयंती, किया याद,



खैरागढ् । भाजपा शहर युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद का 158 वां जन्मदिवस स्थानीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष शौर्यदित्य सिंह की अध्यक्षता और पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। युवाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रति अनन्य भक्ति संसार के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि संक्षिप्त जीवनकाल में स्वामी विवेकानन्द जो काम कर गए, वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर अंकित तिवारी ने कहा कि वे केवल संत ही नहीं, एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे। उनका विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्यभूमि है। उनके कथन उठो जागो, स्वयं जागकर औरों को जगाओ। कार्यक्रम में युवा मोर्चा


पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad