कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत में प्रिकाशन डोज के लिए विशेष सत्र का आयोजन
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने भी लगवाया प्रिकाशन डोज
बालाघाट।कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, फ्रंट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को कोविड वैकसीन का प्रिकाशन डोज लगाने का निर्णय लिया गया है। 10 जनवरी 2022 से ऐसे लोगों को प्रिकाशन डोज लगाना प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज 13 जनवरी को कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत कार्यालय में फ्रंटलाईन वर्कर्स को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने भी आज 13 जनवरी को जयस्तंभ चौक के पास स्थित केयर इंडिया के टीकाकरण केन्द्र में कोविड वैकसीन का प्रिकाशन डोज का टीका लगवाया है। केयर इंडिया के इस केन्द्र पर आज 13 जनवरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने भी प्रिकाशन डोज का टीका लगवाया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित विशेष टीकाकरण सत्र में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने प्रिकाशन डोज का टीका लगवाया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता(HCW), फ्रंटलाईन वर्कर (FLW) तथा 60 वर्ष या अधिक आयुवर्ग के कॉमर्बिड अर्थात हाईपर टेंशन, डायबिटिज, केंसर आदि गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों को कोविड वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगाया जा रहा है। कोविड-19 टीके का दूसरा डोज लगने के बाद जिनके 9 माह पूर्ण हो गये हैं, उन्हें प्राथमिकता से प्रिकॉशन डोज दिया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.