मछुरदा व अडोरी के आंगनवाड़ी केन्द्र में दिया गया उपयोगी सामान
बिरसा/बालाघाट।महिला एवं बाल विकास परियोजना बिरसा अन्तर्गत परियोजना अधिकारी दक्षदेव शर्मा के मार्गदर्शन में आज 28 जनवरी को कचनारी सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुषमा फुलसुन्धे की उपस्थिति में आओं आंगनवाड़ी गोद ले उत्सव कार्यक्रम के अर्न्तगत सेक्टर कचनारी के ग्राम मछुरदा के आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र को मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों, स्वसहायता समूह के अध्यक्ष के द्वारा थाली सेट,कॉपी पेंसिल, ग्लास आदि बच्चों के लिए भेट किये। यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी केन्द्रों को सुदृढ़ बनाने एवं केन्द्र में बाल सुलभ सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्य, ग्रामवासी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका उपस्थित रहे।
अडोरी के आंगनवाड़ी को गोंद लेकर उपहार भेंट किये भगत सिंह नेताम
बैहर के पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम ने अडोरी के आंगनवाड़ी को बच्चों के उपयोग हेतु उपहार देकर आंगनवाड़ी को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया जो सराहनीय कदम है।क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में शामिल होने वाले भगतसिंह नेताम का यह कदम निश्चित ही सराहनीय है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.