आज 90% अपराध शराब के कारण समाज हित तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए आओं हम सब 8 मार्च मंगलवार आप सभी "जननी" घर की लक्ष्मी, मातृशक्ति तथा युवाशक्ति का समर्थन चाहिए ...
दुर्ग - बहनो हम सब मातृशक्ति छत्तीसगढ़ में पूर्ण-शराबबंदी के लिए 8 मार्च आगाज कर रहें है जिसके लिए आप सभी "जननी" घर की लक्ष्मी, मातृशक्ति तथा युवाशक्ति का समर्थन चाहिए।
सभी निस्वार्थ सेवा दे रही मितानिन, प्रेरक, ब्लाक समन्वय बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बहनें, छत्तीसगढ़ के सभी सम्मानीय पिता तुल्य समाज प्रमुख, गुरुजन, देवतुल्य डॉक्टर सर, न्यायप्रिय अधिवक्ता-गण,
सभी समाज सेवी समूह समिति, सामाजिक संगठन, ग्रामीण क्षेत्र से त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि (पंच, सरपंच, जनपद, जिला सदस्य) शहरी क्षेत्र- (पार्षद, एल्डरमेन, विधायक, सांसद ) तथा प्रशासनिक विभाग में सेवा दे रहें कर्मचारी-जन आप सभी का समर्थन चाहिए।
क्योकि "नशा अपराध की जड़" आज 90% अपराध शराब के कारण हो रहे है
नशे के कारण महिला उत्पीड़न, बच्चियों से छेड़छाड़, बलात्कार, हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटनायें, शारीरिक एवं मानसिक बीमारी, आर्थिक, समाजिक व नैतिक क्षति, संस्कृति सभ्यता और संस्कारो का पतन तथा बच्चे नशाखोरी के शिकार होते जा रहे है जिससे समाज विनाश की ओर बढ़ते जा रहा है। दिन ब दिन असहनीय, अमानवीय, पशुचर घटना छाती चीर देती है।
समाज हित तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए आओं हम सब मातृशक्ति और युवाशक्ति मिलकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का खुलकर समर्थन करें....
8 मार्च मंगलवार मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में पूर्ण-शराबबंदी के लिये जिला कलेक्टर, दुर्ग
श्रीमती लक्ष्मी साहू, . 9754862729 पता: ग्राम-महमरा दुर्ग
*लुकेश साहू सी.एन. आई न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग मो-8103945853 मेल* *lukeshsahu853@gmail.com*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.