जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़-
नाबालिक बालिका को अपहरण कर जबरन बलात्कार करने एवं अपहरण में सहयोग करने वाले सह आरोपीगण गिरफ्तार,,
रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घण्टो में आरोपीगण गिरफ्तार डभरा पुलिस की बडी कार्यवाही,,
प्रार्थी थाना डभरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी नाबालिक लड़की को घटना दिनांक 20.01.2022 के रात्रि 07 - 08 बजे उसके घर से कही चली गई है । जिसका पता तलाश किया पता नहीं चलने पर थाना में रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की जानकारी जिले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गयी उनके आदेश पर व एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा बी . एस . खुण्टिया के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लिया ।साथ तत्काल टीम गठीत कर रवाना किया गया
दिनांक 22.01.2022 को अपहृता को आरोपी यशपाल जायसवाल के कब्जे से बरामद किया गया । आरोपी को उक्त घटना के बारे में पूछताछ करने पर नाबालिक लड़की को जबरन अपने दो साथी के सहयोग से भगा ले जाकर बलात्कार करना स्वीकार किया ,प्रकरण में पीडिता व उनके माता पिता के कथन पर से आरोपी यशपाल जायसवाल के विरूद्ध धारा 366,376 भादवि धारा 04,06,17 पाक्सो एक्ट 2012 के तहत, आरोपी यशपाल जायसवाल पिता आनंदराम जायसवाल उम्र 23 वर्ष सह आरोपी दयाराम सिदार पिता श्याम सुंदर सिदार उम्र 20 वर्ष, दोनो साकिनान कुसुमझर थाना डभरा व गोपाल कृष्ण जायसवाल पिता मिलन प्रसाद जायसवाल उम्र 26 वर्ष साकिन पिरदा थाना मालखरौदा को दिनांक 22.01.2022 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.