घोघरीकला धूमा : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
सीएन आई न्यूज सिवनी लखनादौन जय प्रसाद सलमा की रिपोर्ट
सिवनी। धूमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर गांव घोघरीकला के समीप रविवार शाम लगभग 4 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल धूमा पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंच कर धूमा पुलिस की 100 डायल व पुलिस टीम ने तीनों घायलों को अपने वाहन से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई एवं 2 गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज जबलपुर रिफर कर दिया गया है। मृतक मनीराम पिता रेवाराम (19) निवासी धारपाठा बताया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.