छतीसगढ़ युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पढ़ी अल्प प्रवास पर बेलगहना पँहुचे
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना.. प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला पँहुचे जंहा गर्मजोशी के साथ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पाढ़ी ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया और कोटा विधानसभा में 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अभी से गांव गांव तक कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय करने की बात कही।जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने कोटा विधानसभा से कांग्रेस की मजबूत स्थिति बताते हुए कोटा को कांग्रेस का गढ़ बताया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला के साथ व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिव दत्त पांडेय,व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता,युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संजय जायसवाल, अमन शर्मा,अर्पित राय,सोनू गुप्ता,चंद्रिका सोनी,प्रदीप शुक्ला,संजय सोंधिया,अनिल गुप्ता,सुमन दास पूरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.