भाटापारा(03 जनवरी 2022):- भाटापारा ब्लाक के ग्राम कैथी में जयंती समारोह में अतिथि के रुप में पहुंचे छ. ग. शासन निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश मनखे मनखे एक समान, आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ग्रामवासियों सामाजिक वरिष्ठ जनो को संबोधित किया एवं जैतखाम का पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना किए गुरु पर्व के रूप में सभी जगह जयंती कार्यक्रम रखा जा रहा जाता हैं।
जिसमे लगातार कार्यक्रम में शामिल होकर सतीश अग्रवाल जी बाबा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है एवं गुरु पर्व की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है साथ में युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशन निर्मलकर, मीडिया प्रभारी ईश्वर सेन, केदार मिश्रा शामिल हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम कैथी के सरपंच कृष्णा बंजारे, प्रदीप घृतलहरे, सतीश मनहरे गोपीचंद घृतलहरे, अनिल आनंद हर्षवर्धन पंच, खिलावन पंच विजय कोसले, करण कोसले हेमदास कोसले पंच, सावंतराम यादव पंचपति, भेदलाल बघेल भजन मनहरे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.