पत्नी के आत्महत्या के मामले में आरोपी पति के रतनपुर पुलिस ने किया गिरफतार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...रतनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार के दिनांक 17 जनवरी 2022 को श्रीमती रीना यादव पति मनोहर यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कलमीटार थाना रतनपुर अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी सूचना पर मर्ग कमांक 06/21122 धारा 174 जाफौ दर्ज कर नवविवाहिता होने से कार्यपालक दण्डाधिकारी से पंचनामा कार्यवाही सम्पन्न कराया गया । मर्ग जांच में
मृतिका के मायका पक्ष के लोगों का कथन लिया गया जांच पर पाया गया कि मृतिका का पति आरोपी
मनोहर यादव पिता मुंशीराम यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम कलमीटार द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट
कर लगातार प्रताडित किया जाता था जांच पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 38/2022 धारा 306
भादवि का प्रकरण दर्ज कर आरोपी मनोहर यादव को दिनांक 27जनवरी को आज गिरफतार कर न्यायिक
रिमांड पर भेजा गया हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना रतनपुर निरीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशन पर .
सउनि जितेद्र यादव आरक्षक कृष्ण कुमार मार्को की भूमिका रही ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.