डोंगरगढ़ नगर में अलग अलग स्थान पर मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस
डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स को राष्ट्रगान ग्रहण कराया एवं शहीद जवान अश्विनी राजपूत, संजय शर्मा, आंेकार सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के स्थापना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ ।
भारत गणतंत्र राष्ट्र की कल्पणा कर रहा था ताकि हम किसी और के बनाये नियमो न चलकर हम स्वयं अपने नियमो पर चले और इसे आत्मसात करें। हमारे वीर शहीदो ने जो बलिदान दिया है, उनके बलिदान के महत्व को समझते हुए उनके बताये गये मार्गो का अनुशरण करें।
वहीं 73वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय माननीय श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल जी ने डोंगरगढ़ शहर में तहसील कार्यालय स्थित डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर माल्यार्पण की साथ ही गोलबाजार में और घुमका में ध्वजारोहण किया। लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के संदेश को जनता तक पहुंचाते हुए क्षेत्रवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
डोंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम ने नगरपालिका में ध्वजारोहण किया जहाँ पर नगरपालिका के सी.एम.ओ. यमन देवांगन, न.पा.प. उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा एवं सभी पार्षदगण साथ ही नगरपालिका के सभी अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
*डोंगरगढ़ भाजपा शहर मंडल ने गोलबाजार में किया ध्वजारोहण*
प्रति वर्ष अनुसार डोंगरगढ़ गोल बाजार में 73 वे गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन द्वारा किया गया। साथ में वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक गण, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.