Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 27, 2022

फरसवानी में भारतीय सेना के जवान ने किया ध्वजारोहण और दी तिरंगे को सलामी, किया समाजसेवियों का सम्मान।

 फरसवानी में भारतीय सेना के जवान ने किया ध्वजारोहण और दी तिरंगे को सलामी, किया समाजसेवियों का सम्मान। 


करतला : देश में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत फरसवानी में पंचायत भवन, धान खरीदी केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित बीच गली में तिरंगा फहराया गया। पंचायत भवन में सरपंच रामगोपाल बियार एवं भरतीय सेना से सेवा निवृत्त जवान योगेश कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से श्रीफल तोड़कर ध्वजारोहण किया। जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा गांव के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हालही में भारतीय सेना से सेवा निवृत्त होने वाले योगेश राठौर को एवं शुल्ज सिंह राठौर भारतीय सेना को पुष्प माला एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वही डॉ.मंजू जगत प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसवानी एवं डॉ. ईश्वर जायसवाल को टीकाकरण एवं कोरोना नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। गांव में सामाजिक सेवा कार्यो में अहम भूमिका निभाने पर निमेश कुमार राठौर अधिवक्ता एवं राजू राठौर को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही गांव के बीच गली में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया तथा गांव के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिसमें रक्तदान के लिए राकेश श्रीवास, वृक्षारोपण के लिए आशुतोष राठौर, पशु चिकित्सा क्षेत्र में निःशुल्क सेवा देने वाले श्रवण बियार तथा  शिल्पी राठौर को कक्षा 12वीं में 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव संतोष दीवान, कृष्ण कुमार सोनी, रामगोपाल सोनी, रामकृष्ण राठौर, झामलाल साहू, क्रांति देवांगन, माखन यादव, दीपेश जायसवाल, उमेश राठौर, शैलेन्द्र, अजय, पवन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad