थाना रनचिरई की मदद से मटिया के मानसिक रूप से ग्रसित युवक को उचित इलाज के लिए भेजा सेन्द्री बिलासपुर
गुण्डरदेही - ग्राम मटिया (ह) निवासी रामकुमार साहू पिता सीताराम साहू ने थाना रनचिरई मे आवेदन देते हुए बताया कि उसका पुत्र रंजीत कुमार साहू 28 वर्ष मानसिक रोगी है विगत 3 वर्षों से उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिनका इलाज चल रहा है शासन की मदद से इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र सेंद्री बिलासपुर ले जाना चाहता है जिस पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एसएस मौर्य के मार्गदर्शन व परिजनों के सहयोग से रनचिरई थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन के दिशा निर्देशन में आरक्षक ओम प्रकाश धुर्वे आरक्षक अनिल ध्रुव द्वारा तत्परता व सुझबुझ से कार्य करते हुए मानसिक रोगी रंजीत कुमार साहू को जिला अस्पताल बालोद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उचित इलाज के लिए सेंद्री बिलासपुर में भर्ती कराया गया । इनके पहले भी रनचिरई पुलिस की मदद अचौद के एक मानसिक रूप से ग्रसित युवक को भी उचित उपचार के लिए सेन्द्री बिलासपुर भेजा गया है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.