Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

स्वामी आत्मानंद विद्यालय चौकी का अमृत महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन


स्वामी आत्मानंद विद्यालय चौकी का अमृत महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन

अम्बागढ़ चौकी. आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत आकांक्षी जिला राजनांदगांव में जिला स्तरीय विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम अम्बागढ़ चौकी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. विदित हो कि पूर्व में भी जिला स्तरीय विभिन्न साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में भी यह विद्यालय अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है. 73 वे गणतंत्र दिवस के पूर्व आकांक्षी जिले राजनांदगांव में विकासखंड स्तर पर चयनित होने के उपरांत जिले स्तर पर सेजेस चौकी के विद्यार्थी जिले स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए और अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया. जिला स्तर से प्राप्त परिणामो में निबन्ध प्रतियोगिता हायर सेकंडरी में पूनम वैष्णव जिले में प्रथम रही, वही चित्रकला प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर में धनेंद्र साहू जिले में सर्वश्रेष्ठ चुने गये.


चिप्स के माध्यम से 24 जनवरी को आयोजित आॅनलाइन वर्चुअल वाद विवाद प्रतियोगिता में आर्ची शर्मा पक्ष ने शानदार तरीके से अपने विचार प्रस्तुत किये और जिले स्तर पर निर्णायकों को प्रभावित किया तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया. गणतंत्र दिवस पर्व के अवसर पर जिला स्तर से घोषित परिणामों ने विद्यालय की सहभागिता को एक नए आयाम के रूप में प्रस्तुत किया. सेजेस चौकी के विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकार एचआर सोम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसके धीवर, संस्था के प्राचार्य आरबी सिंह, बीआरसी मनोज मरकाम, शाला प्रबन्धन समिति अध्यक्ष अफशान खान, व्याख्याता श्रीमती रेणुका देशमुख, प्रधानपाठक ओमप्रकाश यादव सहित सभी शिक्षकों एवं पालकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुई विद्यालय के प्रयास को सराहा और प्रसंशा की.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad