Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 19, 2022

*जिले भर में अवैध कार्यों को बंद कराने पुलिस कप्तान का फरमान।* लेकिन ये क्या गैंदाटोला में बेधड़क सट्टापट्टी व अवैध शराब का करोबार??*


छुरीया-ताहिर खान:- जिले में नए एसपी के पदस्थापना के बाद जिलेभर में अवैध शराब बिक्री व जुआ सट्टा पर बेधड़क कार्यवाही करने के लिए एसपी ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है और जिले में सभी थाना प्रभारी एसपी के निर्देश पर अमल करते हुए लगातार कार्रवाई भी कर रहे है। लेकिन यह समझ से परे है कि ग्राम पंचायत गैंदाटोला के ठेला टपरी के पिछे लोगों का मजमा देखा गया ऐसे में पुलिस थाना गैंदाटोला में बेखौफ सट्टा जुआ,चलना वह भी बकायदा कुर्सी लगाकर अलग-अलग ग्रूप बनाकर सट्टा लिखते देखा गया। जहां बच्चे बुढ़े युवा सट्टा खेलने पहुंचते दिखाई दिए वहीं भीड़ को देखकर मानों ऐसा प्रतीत हुआ मानो गैंदाटोला पुलिस का संरक्षण सटोरियों को प्राप्त हो जैसे। जहां पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं दिखाई दिया सट्टापट्टी लिखने वाले लोगो पर जो कि यह समझ से परे लगा। वहीं अवैध शराब बिक्री भी अपनी चरम सीमा पर हैं जहां दोगुना रेट में अवैध शराब गांव-गांव में बिक रही है।

गैंदाटोला में फल-फूल रहा अवैध कारोबार कार्यवाही आखिर क्यों नहीं।

जबकि एक तरफ जिले के नए एसपी का बयान आता है कि जिले में सट्टा जुआ, अवैध शराब बिक्री जैसे अनगिनत गैर कामों पर पुर्णत: अंकुश लगेगा अपराधी बक्शे नहीं जायेंगें व अपराधियों पर कार्यवाही होगी की जायेगी । वर्दीधारी का संरक्षण होने और पुलिस पैट्रोलिंग चुस्त नहीं होने पर थानेदार भी नपेंगे उनके ऊपर भी सख्त कार्रवाई होगी तो क्या गैंदाटोला पुलिस एसपी के बातो को सिरे से नकारती हैं ? या फिर सटोरिया गैंदाटोला पुलिस से महीने का चढ़ावा सेंटिंग करके बेखौफ होकर सट्टा का कारोबार चलाते है ? जिससे गैंदाटोला पुलिस सटोरिया लोगो पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण देती है वहीं विश्वसनीय सूत्रो के मुताबिक स्थानीय गैंदाटोला में रोड़ किनारे, ठेला के पीछे ऐसे 4,5 जगह सट्टा लिखने का काम होता है और भारी भीड़ जूटी रहती है जबकि गैंदाटोला नगर नहीं बल्कि ग्राम पंचायत अंतर्गत आता है जो कि क्षेत्रफल या भौगोलिक नजरिये से ज्यादा बडा़ नहीं है। पर बड़े पैमाने पर सट्टा जुआ दारू बिक्री होती है।  तो ऐसे जगह पर सटोरिया और दारू कोचिया लोगों पर कार्यवाही करना गैंदाटोला पुलिस के लिए ज्यादा बड़ी बात नहीं पर सोचने वाली बात यह है कि गैंदाटोला पुलिस सटोरियों पर कार्रवाई करने पीछे क्यों है! इस प्रकार से अनेक गंभीर सवाल गैंदाटोला थाना के कार्यप्रणाली पर उठती है? बहरहाल देखना होगा कि कब गैंदाटोला पुलिस सट्टापट्टी लिखने वाले लोगो पर कार्यवाही करती है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad