चंद्रपुर नगर के लोकप्रिय आयोजन "गणतंत्र समारोह-तृतीय" कोरोना के कारण आयोजित होने की संभावनाएं कम
माँ चंद्रहासिनी की पावन धरा चंद्रपूर में पिछले 2 वर्षों में अपनी अनूठी और गौरवशाली पहचान रखने वाला गणतंत्र समारोह तृतीय इस बार कोरोना के तीसरी लहर के कारण आयोजित हो पाना असंभव लग रहा है
पिछले 2 वर्षों क्षेत्र के बेहतरीन संगीत/नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति ,तबला वादन ,बांसुरी वादन अंतरराष्ट्रीय ओड़िसी नृत्यांगना की प्रस्तुति ,कत्थक नृत्य ,सुवा नृत्य जैसे विभिन्न विधाओं से सजने वाला मंच इस बार सुना रह जायेगा हालांकि आयोजन समिति ने स्पष्टीकरण अभी तक नही दी है
बात चीत के दौरान टीम एकता के अध्यक्ष व आयोजन प्रबंधक श्री दिनेश देवांगन जी ने बताया कि तृतीय आयोजन की तैयारियां जोर शोर से आरंभ की जा रही थी परंतु आयोजन आयोजित करने साथ साथ जन सुरक्षा हमारा प्रमुख ध्येय है
यदि परिस्थिति काबू में रही तो सुरक्षित तरीक़े से आयोजन अवश्य होगी एवं नही तो विपरीत परिस्थिति में हमे आयोजन विराम लेना होगा जिसके लिए हमे खेद रहेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.