अवैध शराब परिवहन तथा बिक्री करने वालो पर सक्ती हुई रतनपुर पुलिस
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ...नगर में विगत दिनों से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशन में थाना रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर के द्वारा टीम गठित कर
लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही किया जा रहा है, जो लगातार नगर में हो रही अवैध
शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13 जनवरी को प्र.आर प्रवीण कुमार पांडेय एवं आरक्षक-विमल सिंह के टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया,जो ग्राम- खैरखुडी बाईपास मार्ग में
आरोपी- नंदलाल सिंह ठाकुर पिता- नारायण सिंह ठाकुर निवासी- खैरखंडी के कब्जे से अवैध रूप से विक्री
करने रखा देशी मदिरा प्लेन शराब 15 नग कीमती करीबन 1200रू को जप्त कर गिरफतार किया गया है।
उक्त मामले में थाना रतनपुर में अपराध क्र. 23/22 धारा अ(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर कार्यवाही
की गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.