इस अवसर पर विधायक एवं महापौर ने अधिवक्ता संघ को 5-5 लाख राशि प्रदान करने की घोषणा की।
दुर्ग /शहर - विधायक अरुण वोरा एवं नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को नगर निगम के महापौर कक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संघ के समस्त पदाधिकारी, नगर निगम दुर्ग के एम आई सी मेम्बर ,पार्षद उपस्थित थे, इस अवसर पर विधायक एवं महापौर ने अधिवक्ता संघ को 5-5 लाख राशि प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में संघ की निर्वाचित अध्यक्ष सुश्री नीता जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्ण राज चंदेल,ग्रंथालय सचिव के पी साहू
एवं द्रोण ताम्रकार , सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह , कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिन्हा, आशीष शुक्ला, आकाश कश्यप,चन्द्रकला साहू, संघ के मनोनीत मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा व दानिश परवेज़
संघ के बर्चचुअल शपथ गृहण समारोह में बेहतर प्रबंधन के लिए अधिवक्ता आशीष तिवारी का प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समारोह को संघ की अध्यक्ष नीता जैन,विधायक अरुण बोरा,महापौर धीरज बाकलीबाल ने सम्बोधित किया,
अपने सम्बोधन में विधायक व महापौर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए न्याय के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की,
वही संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने सम्मान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम दुर्ग को जब भी वैधानिक न्याय पाने य विधिक शिक्षा देने के लिए हमारे संघ की आवश्यकता महसूस होगी तो हमारी पूरी टीम सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी
उन्होंने कहा कि मैं संघ की अध्यक्ष होने के साथ ही साथ निगम की पार्षद भी हूँ इसलिए मेरे कंधों पर दोनों ओर संतुलन बना कर चलने की जिम्मेदारी हैं।
कार्यक्रम को संघ के सचिव रविशंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार व अन्य ने भी सम्बोधित किया।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.