आईटी सेल व सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष बने सागर साहू , कांंग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी बधाई
गुण्डरदेही । प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अर्जुन्दा के युवा कांग्रेस नेता व विधायक कुंवर सिंह निषाद के मीडिया प्रभारी सागर साहू को बालोद जिला का कांग्रेस आईटी सेल और सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाया गया श्री साहू ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी जयवर्धन बिस्सा बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त किया है । श्री साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुज्ञे दी है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा साथ ही कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने और उनकी विचारधाराओं के साथ लोगों को जोड़ने का काम करूंगा । इनकी नियुक्ति पर जिला व गुण्डरदेही विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.