सिमगा -- जोगी परिवार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सिमगा आज गुरुवार की शाम बिलासपुर से रायपुर लौटते हुए छत्तीसगढ़ जोगी जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमीत जोगी एवं कोटा विधायक रेणु जोगी सिमगा स्थित किरण पेट्रोल पंप में रुके। जहां जेसीसी के कार्यकर्ताओं ने जोगी परिवार का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री जोगी ने जनता युवक कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष जितेंद्र बंजारे सहित जिला उपाध्यक्ष खेमराज घितोड़े, एल्डरमैन हिरेन कोसले जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू गोलू पाटकर आदि को नव वर्ष की बधाई देते हुए औपचारिक चर्चा कर हाल चाल जाना। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से संबंधित चर्चा भी की। तत्पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हुए।
सेंट्रल न्यूज इंडिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.