खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने
कोचेवाही, वारासिवनी, मंडई, लालबर्रा में की छापामार कार्यवाही
बालाघाट।आम जन को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के मकसद ये खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज 11 जनवरी 2022 को कोचेवाही, वारासिवनी एवं मंडई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापामार कार्यवाही कर खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किये है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे ने बताया कि मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट की टीम द्वारा बालाघाट जिले के ग्राम कोचेवाही की भजन लाल किराना पर छापामार कार्यवाही करते हुए घी व साबूदाना के सैंपल जांच हेतु लिए गये है। इसी प्रकार वारासिवनी की मां शक्ति किराना से मिर्च पाउडर का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया है। बिरसा तहसील के ग्राम मंडई से गणेश किराना व लक्ष्मी भंडार से दाल व ड्राई फ्रूट खारक के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये है। लालबर्रा के जैन स्टोर एवं भोलेनाथ स्टोर्स से हल्दी धनिया एवं दालों के नमूने जांच हेतु एकत्र कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए । अनियमितता के कारण चार खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्ति के पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.