नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया पदभार
सीएनआई बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद-जिले की नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने 10 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद का पदभार लिया । श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम का स्थानांतरण जिला राजनांदगांव से जिला बालोद हुआ है। इसके पूर्व वे एडिशनल एसपी राजनांदगांव एवं एडिशनल एसपी दुर्ग ग्रामीण के रूप में कार्य कर चुकी है। जिला बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते का स्थानांनतरण जिला बालोद से एसीबी/ईओडब्लू रायपुर मे हो गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.